Jamshedpur (Nagendra) धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126 वे शहादत दिवस के अवसर पर जमशेदपुर साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी समर्पित झामुमो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने धरती आबा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने देश के जल जंगल जमीन और स्वशासन व्यवस्था के लिए उनके अंग्रेजो के विरुद्ध किए गए संघर्षों और बलिदान को याद कर, उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आबुआ राज के अंतर्गत ग्राम सभा को सशक्त बनाकर झारखंड राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में पेशा कानून लागू कर इस दिशा में सार्थक कदम बढ़ा दिया है , हमे सिर्फ उनका साथ देने की आवश्यकता है। साथ ही देश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर ध्यान देते हुए देश में एक और राजनैतिक,सामाजिक और आर्थिक उलगुलान की आवश्यकता भी सोरेन ने बताई । श्रद्धांजलि के बाद धरती आबा के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल,आस्तिक महतो, बीर सिंह सुरीन,खुददू उराव,नरोतम दास, सागेन पूर्ति, शेख नासिर खान,सरोज महापात्रा,अजय रजक,चंद्रावती महतो,लालटू महतो,अंकित सिंह,प्रह्लाद लोहारा,प्रीतम हेंब्रम,उमानाथ झा,अभय पाण्डेय, फैयाज अहमद खान,अवतार सिंह संधू,गुरमीत सिंह गिल,परमजीत सिंह पम्मे,डी राकेश राव,गंगा देवी,सविता दास,दुर्गा बोयपाई,रजनी दास, उज्ज्वल दास, रजनी षाड़ंगी,चरणजीत भाटिया,कृष्ण कुमार गुप्ता, डी रवि राव, इंदरपाल सिंह भाटिया,गोकुल मार्डी,ब्रम्हा प्रधान,प्रकाश चंद्र झा,उमेश गिरी,पिंटू लाल,भुगलू टुडु,मेघराय हांसदा,राम मार्डी,शिवचरण मुर्मू,चक्रधर महतो,अशोक सिंह समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment