Jamshedpur (Nagendra) झामुमो द्वारा अनुकंपा नियुक्ति को लेकर झामुमो महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाली मार्डी के नेतृत्व में उपायुक्त एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा । कुमार बास्के ने अपने पिता के मृत्यु के उपरांत अनुकम्पा पर नियुक्ति करने के संबंध में आवेदन दिया है। जमशेदपुर जेएनएसी कार्यालय में कुमार बास्के के पिता स्व० लक्ष्मण बास्के नौकरी करते थे । नौकरी करने के समय में ही उनका मृत्यु हो गया था । उनका उम्र 55 वर्ष था इसलिए उनके जगह में उनके पुत्र को अनुकम्पा में नौकरी मिलना चाहिए। उनका पुत्र कुमार बास्के को जेएनएसी कार्यालय के पदाधिकारी ने आरिजिनल डोकोमेंटस जमा करने के लिए कहा था , जहां कुमार बास्के ने अपना सारा आरिजिनल डोकोमेंटस जमा भी कर दिये थे और बोले कि एक दो दिन में आपका नियुक्ति लेटर दे दिया जायेगा, परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उनको नियुक्ति पत्र नही मिला है।
जब महिला जिला अध्यक्ष जेएनएसी ऑफिस जाकर पदाधिकारी से मिलकर कहा कि अभी तक नियुक्ति पत्र क्यों नही दिये ? इसपर पदाधिकारी ने कहा कि उनका आवेदन पता नही कहा पर रखा हुआ है ? खोजबीन के बाद भी उनका नियुक्ति संबंधी कोई भी कागजात नहीं मिला। विभाग द्वारा जब इस तरह से टाल मटोल बात किया जाने लगा तो महिला जिला अध्यक्ष बाली मार्डी ने आक्रोश जताते हुए बोला कि कुमार बास्के के जगह पर कोई दूसरे व्यक्ति को नौकरी दे दिए हैं क्या आपलोग ? एक दो दिन में कुमार बास्के को हर हाल में नियुक्ति लेटर मिलना चाहिए , नही दिये तो झामुमो द्वारा उग्र आंदोलन जेएनएसी ऑफिस के सामने किया जाएगा । इस मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती बाली मार्डी के साथ कुमार बास्के , झामुमो नेता उज्जवल दास, मकसुद अंसारी, सूरज गोड़, संतोष हो, जय सोरेन , आकाश महतो आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment