Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कोल्हान समाचार लाइव , ई पेपर व वेबसाईट का हुआ लॉन्चिंग Kolhan News Live, e-paper and website launched

 


Upgrade Jharkhand News. कोल्हान समाचार लाइव का लोकार्पण कार्यक्रम रविवार को  गोलपहाड़ी में संपन्न हुआ। साथ ही ई पेपर ( कोल्हान समाचार ) तथा वेबसाईट का भी लॉन्चिंग हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  समाजसेवी दुखनी सोरेन, विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु ग्रंथी बाबा अजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश लाल दास , समाजसेवी विनोद स्वांसी उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से कोल्हान समाचार का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पत्रकार सुनील पांडेय ने दिया। जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। 


जानिए किसने क्या कहा - विनोद स्वांसी , समाजसेवी : मैं कोल्हान समाचार को अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन एक अनुरोध भी है जिस प्रकार सरकार द्वारा कोई योजना की शुरुआत की जाती है तो उसकी खुबियों का वर्णन करते हुए खबरों के माध्यम से समाज के समक्ष रखते हैं उसी प्रकार सरकार की खामियों को भी समाज के समक्ष रखने का काम कीजिए ताकि जनता खुबियों के साथ खामियों से भी अवगत हो सकें। इससे चुनाव के समय उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने में सहुलियत होती है।

 

राजेश लाल दास , वरिष्ठ पत्रकार: राजेश लाल दास ने कहा कि यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि मीडिया सत्ता और सरकार के नजदीक रही है। अब तो गोदी मीडिया का भी नया संबोधन मिल चुका है। लेकिन इस सब के बाद भी धुआंधार पत्रकारिता का ट्रेलर देखने को मिलता है। कोल्हान समाचार पंचायत क्षेत्र में मजबूत तरीके से जन - जन की आवाज बनेगी ऐसी शुभकामनाएं है। 


अजीत सिंह, गुरु ग्रंथी : इन्होंने कहा कि सेवा भाव के साथ पत्रकारिता  किया जाए तो बड़ा सुकून मिलेगा। आपके खबरों से किसी को मदद पहुंचती है और बदले में दुआएं मिलती है तो उसका मोल चंद रुपयों से कहीं ज्यादा होगा। इस लिए सेवा के संकल्प के साथ पत्रकारिता कीजिए। बड़ा आनंद आएगा। 


दुखनी सोरेन, समाजसेवी : दुखनी सोरेन ने कहा कि कोल्हान समाचार दबे कुचले , शोषित पीड़ितों की आवाज बनेगा तो मुझे ज्यादा खुशी मिलेगी। न्यूज़ चैनल एवं अखबार तो ढ़ेर सारी है परंतु आम जनता के साथ कौन खड़ा है यह बड़ी बात होती है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोल्हान की जनता के अपेक्षाओं पर कोल्हान समाचार खरा उतरेगी ऐसी आशा है। धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार कमलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। 


कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा , पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह , व्यक्तित्व विकास संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल , परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा , पत्रकार एकता मंच के दीपक कुमार , सुनील पांडेय, कमलेश सिंह , विद्या शर्मा , मनीष ओझा, शहजाद खान, गोविंदा पती , बिजय कुमार चंद्रवंशी राकेश पात्रो, गुणाधर  गोप , रवि गोप , रॉनी राय , आयुष अस्थाना, परमवीर पात्रो , दिनेश मुदी, सुनील वर्मा, कामदेव कुमार, संजय तिवारी, अंबुज गोराई, सुनील गुप्ता, बृज किशोर ठाकुर , नागेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.