Jamshedpur (Nagendra) झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर झामुमो नेता उज्जवल दास ने कहा कि जल जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले और अंग्रेजों को भारत से बाहर भगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान को कभी भी भूलाया नही जा सकता है। वे पूरे भारत के लोगो के दिलों में बसे हैं। इस मौके पर झामुमो नेता उज्जवल दास के साथ मकसूद अंसारी,हेप्पी तन्तुबाई ,तुकाई राजू , राजू महतो , अशोक हो , प्रकाश सोरेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

No comments:
Post a Comment