Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मुखी समाज विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए टिक्की मुखी, पूरे जिले में मुखी समाज में हर्ष , भास्कर मुखी बने प्रदेश अध्यक्ष Tikki Mukhi was elected as the working president of Mukhi Samaj Vikas Samiti, there was joy in the Mukhi community in the entire district, Bhaskar Mukhi became the state president.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिस्टुपुर निर्मल गेस्ट हाऊस में  मुखी समाज विकास समिति की झारखण्ड प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के अलावे  झारखंड के अन्य पांच जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकता एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई व नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता टिक्की मुखी को झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। जबकि भास्कर मुखी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी व कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी को चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।


प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने जादूगोड़ा के टिक्की मुखी के सामाजिक कार्यों  में बढ़ _ चढ़ कर हिस्सा लेने व मुखी समाज के हक _ अधिकार को लेकर उनके संघर्ष , त्याग व बलिदान को देखते हुए नए प्रदेश कमिटी में    टिक्की मुखी (जादूगोड़ा) को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला  का प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस मौके पर मुखी समाज विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी ने कहा कि  पद मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है व संगठन की मजबूती ,समाज की एकता व किसी कारण से पिछड़े हुए समाज के लोगों को आगे बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर  समाज के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।


इसके अलावे शंभु मुखी (डूंगरी) को प्रदेश महासचिव, आशीष मुखी को प्रदेश प्रवक्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह चाईबासा प्रभारी , सूरज मुखी को प्रदेश सचिव एवं  आजाद बेहरा (घाटशिला), कमलेश मुखी, लक्ष्मण मुखी को कोल्हान प्रभारी तथा रवि मुखी, राजेश मुखी को रांची प्रभारी बनाया गया। साथ ही विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें त्रिनाथ मुखी को पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, मोहन मुखी को सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष, अमित मुखी को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिलाध्यक्ष, प्रीतम मुखी को लोहरदगा जिलाध्यक्ष तथा अनिल मुखी को बोकारो जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में केंद्रीय मुखी समाज  के अध्यक्ष हरि मुखी उपस्थित थे। बैठक में भास्कर मुखी, हरि मुखी, टिक्की मुखी, शंभु मुखी डूंगरी, लक्ष्मण मुखी, आशीष मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, विकास मुखी, कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंशी, अर्जुन मुखी, जितेंद्र सुनानी, मुकेश मुखी, दीपक मुखी व अन्य कई लोग शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.