Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो के बड़े नालों की सफाई का काम सोमवार से शुरु होगा The work of cleaning the major drains of Mango will start from Monday.

 


  • टीम सरयू से बातचीत में अपर नगर आयुक्त ने दी जानकारी
  • गौड़ बस्ती में पेयजलापूर्ति का वक्त बदलेगा
  • स्ट्रीट लाइट लगाने में गुंडई बर्दाश्त नहीं होगी
  • पानी का अवैध कनेक्शन या तो काटें, या उसे वैध करें

Upgrade Jharkhand News. अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि सोमवार से मानगो के बड़े नालों की साफ-सफाई शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गौड़ बस्ती में जलापूर्ति का वक्त बदलेगा। फिलहाल वहां रात में 12 बजे से जलापूर्ति की जाती है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि पेयजलापूर्ति की टाइमिंग बदलेगी और इस संबंध में उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देशित भी कर दिया। वह अपने कार्यालय में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा समेत पप्पू सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह और वीरू सिंह से मुखातिब थे। गौरतलब है कि गौड़ बस्ती में रात्रि 12 बजे से जलापूर्ति करने और उससे लोगों को हो रही समस्या के मद्देनजर विधायक सरयू राय ने इस विषय को विधानसभा में भी उठाया था।


शनिवार को मुकुल मिश्रा ने अपर नगर आयुक्त से आस्था स्पेस टाउन में बाइपास की व्यवस्था अविलंब शुरु करने की बात रखी। श्री मिश्रा ने उन्हें बताया कि इससे शंकोसाईं, सुभाष कालोनी एवं कालिका नगर क्षेत्र में पेयजलापूर्ति संबंधित समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। क्योंकि इन क्षेत्रों में जो अभी 40 मिनट की जलापूर्ति होती है, वहां अतिरिक्त एक घंटे जलापूर्ति होगी। इस पर अपर नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि उक्त लाइन को जल्द से जल्द चालू किया जाए। कोई कमी हो तो फाइल उन्हें दी जाए। वह तत्काल आदेश करेंगे। 


श्री मिश्रा ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि 351 नई स्ट्रीट लाइटें लाई गई हैं। इनका क्षेत्र में अविलंब वितरण किया जाए। उन्होंने श्री यादव को यह भी बताया कि कोई जनप्रतिनिधि हैं, जिनके पति अफसरों को हड़का रहे हैं कि जब तक वह नहीं बोलेंगे, तब तक एक भी लाइट कहीं नहीं लगनी चाहिए। श्री मिश्रा ने अपर नगर आयुक्त से दो टूक कहा कि ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलेगी। अफसरों को स्वविवेक से फैसला करना चाहिए कि लाइट की जरूरत कहां है, वहां लाइट लगाई जाए। अन्यथा हम लोग भी लोकतांत्रिक तरीके से इस गुंडई का पुरजोर विरोध करेंगे।

 

श्री मिश्रा ने पेयजलापूर्ति के अवैध कनेक्शन का भी मामला उठाया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से मांग की कि जितने भी वैध कनेक्शन हैं, उनका विवरण दिया जाए। अपर नगर आयुक्त ने विवरण देने पर सहमति जताई। मुकुल मिश्रा ने कहा कि इस तथ्य की भी जांच हो कि कितने कनेक्शन वैध हैं और कितने अवैध। कहीं ऐसा तो नहीं कि जो अवैध कनेक्शन वाले हैं, उनके कारण वैध कनेक्शन वालों को सही समय पर पर्याप्त पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रस्ताव रखा जो अवैध कनेक्शन वाले हैं, उनका या तो कनेक्शन काटा जाए या फिर उन्हें वैध किया जाए। इससे मानगो की जनता को लाभ होगा। श्री यादव ने भरोसा दिया कि वह इसकी जांच करवाएंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.