Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Musabani करंट लगने से वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर Senior journalist Mrityunjay Singh dies due to electrocution, wave of mourning in the area

 


Upgrade Jharkhand News. मुसाबनी प्रखंड से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं कर्मठ एवं तेजतरार पत्रकार मृत्युंजय सिंह का शनि वार सुबह लगभग 8 बजे करंट लगने से निधन हो गया। बताया जाता है कि घटना उनके आवास परिसर में हुई, जहां करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और अखबार से जुड़े हुए सारे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में स्थानीय प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई।


मृत्युंजय सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निर्भीक, निष्पक्ष तथा जनहित से जुड़ी खबरों के लिए जाने जाते थे। वे क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते थे। उनकी लेखनी और खबरों का प्रभाव इतना व्यापक था कि लोग उनकी रिपोर्टिंग का बेसब्री से इंतजार करते थे। उनका व्यवहार अत्यंत सरल, मिलनसार और सहयोगी था। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से उनका गहरा जुड़ाव था। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे मुसाबनी क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम जिले तथा पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मृत्युंजय सिंह का योगदान और उनकी कर्मठ पत्रकारिता हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.