Jamshedpur (Nagendra) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (अल्पसंख्यक मोर्चा) झारखंड प्रदेश के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी गण आशीर्वाद ओल्ड एज होम बाराद्वारी में योग दिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास किया एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार की सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आशीर्वाद ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फल वितरण भी किया गया एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर कहते हैं सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है उनका मानना है कि जन सेवा, निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करना और राष्ट्र निर्माण ही किसी भी व्यक्ति का सर्वोच्च और सच्चा धर्म होना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) ताजदार आलम , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) रॉकी सिंह , प्रदेश मीडिया प्रभारी (अल्पसंख्यक मोर्चा) रिंकू सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अल्पसंख्यक मोर्चा) इलयास अली वारसी , मंडल अध्यक्ष आदर्श मेहंदी , जिला महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) शाहिद अली , सुफियान रजा़ एवं जिला के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


No comments:
Post a Comment