Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai मीनाक्षी जायसवाल का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ दर्शकों को आ रहा पसंद.....! Meenakshi Jaiswal's romantic music video 'Tera Noor' is being liked by the audience...!

 


  • यूट्यूब चैनल ‘डीजे सार’ पर रिलीज़ किया गया 

Mumbai (Kali Das) रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ इनदिनों दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ‘तेरा नूर’ एक रोमांटिक गीत है, जिसमें प्यार के खूबसूरत एहसासों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। म्यूजिक वीडियो की शानदार सिनेमैटोग्राफी, मनमोहक लोकेशंस और मीनाक्षी जायसवाल तथा सागर अरोरा की बेहतरीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसकी शूटिंग भिवंडी मार्ग स्थित सेट सिटी में की गई है। भीषण गर्मी के बावजूद पूरी टीम ने मेहनत और समर्पण के साथ इसकी शूटिंग पूरी की। अभिनेत्री मीनाक्षी जायसवाल का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ के रिलीज के बाद से फिलवक्त बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ में मीनाक्षी के अपोजिट सागर अरोरा नज़र आ रहे हैं। गीत के लेखक, संगीतकार और गायक स्वयं सागर अरोरा हैं। 


सागर अरोरा दुबई के सुपरमॉडल और अभिनेता हैं। उन्हें डीजेइंग में विशेष रुचि है और वे इस क्षेत्र में भी माहिर हैं। अभिनेत्री मीनाक्षी जायसवाल लगातार फिल्मों, वेब प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने ‘सैल्मन 3डी’, ‘प्लान’, ‘मुकम्मल’, ‘ओ साथीया’, ‘ज्वेल थीफ’ और ‘गेम चेंजर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनकी आगामी फिल्मों में ‘दिल में उतर कर देखो ना’, ‘कंचारला’, ‘सेवल्ला काला’, तमिल फिल्म ‘स्कार्पियो’ तथा अन्य तमिल और तेलुगु प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। अपनी प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस, अभिनय क्षमता और लगातार बढ़ते अनुभव के दम पर मीनाक्षी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। वहीं, ‘तेरा नूर’ की सफलता ने उनके करियर में एक और खूबसूरत उपलब्धि जोड़ दी है। 

अभिनेत्री मीनाक्षी जायसवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वीडियो के अंतिम परिणाम ने सारी मेहनत को सफल बना दिया। उन्होंने कहा कि गीत के दृश्य और कैमरा वर्क इसे खास बनाते हैं। मीनाक्षी ने यह भी बताया कि सागर अरोरा से उनकी मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद सागर ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में काम करने का प्रस्ताव दिया। ‘तेरा नूर’ सागर अरोरा और मीनाक्षी जायसवाल का साथ में दूसरा म्यूजिक वीडियो है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.