Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी डीएवी गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज DAV Guwahati alumnus Priyanka Minj to represent India at international dance competition in Bangkok

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा की पूर्व छात्रा प्रियंका मिंज का चयन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, क्षेत्र और जिले में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। प्रियंका ने वर्ष 2018 में डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा से दसवीं तथा वर्ष 2020 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। छात्र जीवन से ही उन्होंने नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। बैंकॉक रवाना होने से पूर्व विद्यालय में उनके सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने प्रियंका को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका की उपलब्धि पूरे विद्यालय, क्षेत्र और देश के लिए गौरव की बात है।


उन्हें विश्वास है कि प्रियंका अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक एवं साहित्यकार राजवीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रियंका के अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रियंका मिंज ने अपने गुरुजनों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन, विद्यालय से मिले संस्कार और परिवार का सहयोग उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने उनके सफल प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.