Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला खेल सामग्री का सहयोग Football players in Guwahati received sports material support

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की मांग पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने दो फुटबॉल उपलब्ध कराए। खिलाड़ियों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। 


उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी खेल से जुड़ी किसी भी समस्या या आवश्यकता होने पर खिलाड़ी गुवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में उनका हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है। उन्हीं के प्रेरणास्वरूप खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक छोटा-सा प्रयास किया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.