Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा Lord Jagannath's Rath Yatra begins with great enthusiasm and devotion in Guwa.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुरुवार को गुवा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा तथा सुदर्शन जी के दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। प्रातःकाल चतुर्धा मूर्तियों का नेत्रोत्सव आयोजित किया गया। इसके बाद नवयौवन वेश में सुसज्जित भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगल आरती, अवकाश नीति, हवन-पूजन, भोग महाप्रसाद, पहंडी बिजे तथा छेरा पहंरा नीति सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए गए। इसके उपरांत सुदर्शन जी सहित भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को भव्य रथ पर विराजमान कराया गया। 


गुवा सेल माइंस के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने परंपरा के अनुसार रथ के चारों ओर स्वर्ण झाड़ू लगाकर छेरा पहंरा नीति का निर्वहन किया। इसके बाद नगर कीर्तन के साथ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रथ को खींचते हुए विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। परंपरा के अनुसार भगवान नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे, जिसके बाद बहुड़ा यात्रा के दौरान रथ पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर लाया जाएगा।


पूरी यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयघोष से लौह नगरी गुवा भक्तिमय वातावरण में सराबोर रही। इस अवसर पर जितेंद्र पंडा, अभिनाश दलाई, सुभाष पृष्टि, संतोष बेहरा, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार, भानु चंद्र दास, डॉ. आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.