Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में एकदिवसीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न, गौतम गुप्ता बने विजेता One day carrom competition concluded in Barajamda, Gautam Gupta became the winner

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा कैरम एसोसिएशन के सौजन्य से बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गौतम गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं चंदन गुटगुटिया उपविजेता रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। 


प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि बरायबुरु गांव के मुखिया मंगल गिलुवा ने विजेता गौतम गुप्ता एवं उपविजेता चंदन गुटगुटिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर रोहन दत्ता, अभिषेक कुमार पोद्दार, राज गुप्ता, जग्गी सिंह, अमित रवानी, मौसम सारंगी, नकुल प्रसाद, राज ठाकुर, बन्नू सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.