Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एनटीटीएफ एवं टाटा स्टील फाउंडेशन में 15 दिवसीय 'रोप-इन' कार्यक्रम का शुभारंभ NTTF and Tata Steel Foundation launch 15-day 'Rope-In' programme

 


Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (एनटीटीएफ) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय 'रोप-इन' (Rope-In) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यसंस्कृति, अनुशासन, तकनीकी शिक्षा की आवश्यकताओं, व्यक्तित्व विकास तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से परिचित कराना है।


कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने किया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें एनटीटीएफ परिवार का सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा सफल करियर की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एनटीटीएफ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, व्यवहारिक ज्ञान, अनुशासन और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने, समयपालन एवं अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा टीम भावना के साथ सीखने की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल तथा व्यावसायिक दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगा।


15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान योग, समूह पीटी, टीम बिल्डिंग गतिविधियाँ, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व विकास, समूह चर्चा, प्रेरक सत्र, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में दलीय समन्वय, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी की भावना तथा कार्यस्थल पर अपेक्षित व्यवहारिक दक्षताओं का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए विशेष परामर्श सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम, उद्योगों से जुड़ाव, प्लेसमेंट प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। संस्थान ने बताया कि एनटीटीएफ भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (NCVET) द्वारा मान्यता प्राप्त Awarding Body एवं Assessment Agency है।


 इसका उद्देश्य उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल, अनुशासित और रोजगारोन्मुख तकनीकी पेशेवर तैयार करना है। टाटा स्टील फाउंडेशन एवं आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह 15 दिवसीय 'रोप-इन' कार्यक्रम विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन मृण्मय कुमार महतो एवं ज्योति ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.