Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सीआईआई यंग इंडियंस ने 200 ज़ोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग CII Young Indians impart life-saving training to 200 Zomato riders

 


Jamshedpur (Nagendra) सीआईआई यंग इंडियंस (वाईआई) ने आज बिष्टुुपुर स्थित सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स में ज़ोमैटो राइडर्स के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। इस ट्रेनिंग में 200 ज़ोमैटो राइडर्स ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। सिविल डिफेंस सोसाइटी के ट्रेनर दया मिश्रा ने उन्हें सिखाया कि किसी एक्सीडेंट या इमरजेंसी के समय लोगों की जान कैसे बचाई जाए। यंग इंडियंस का मानना है कि डिलीवरी राइडर्स हमेशा सड़कों पर रहते हैं। 


अगर उन्हें सही ट्रेनिंग मिले, तो वे हादसों के समय फरिश्ते बनकर कई जानें बचा सकते हैं। यह कदम शहर में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में बहुत मददगार साबित होगा। आपात स्थिति में तुरंत मदद करने के लिए सभी 200 राइडर्स को फर्स्ट एड किट भी बांटे गए। इस मौके पर राइडर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए वाईआई की तरफ से सिद्धार्थ अग्रवाल, उदित अग्रवाल, सुनील पारेख, शालू खेतान, श्रुति झुनझुनवाला और भाविन गांधी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.