Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस निकाला गया, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान BJP held a torchlight rally to protest the Himanshu murder case and rising crime, calling for a Jamshedpur bandh on July 3.

 


Jamshedpur (Nagendra) करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद से एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम शहर के विभिन्न इलाकों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।


मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों को बढ़ते अपराध, हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल है। नेताओं का आरोप था कि राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े भी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जबकि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। 


उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जनहित में अपना आंदोलन और तेज करेगी। भाजपा ने शहरवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों से 3 जुलाई को बुलाए गए जमशेदपुर बंद में स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने और लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.