Jamshedpur (Nagendra) पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में वल्लभ यूथ ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा आज साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में 50 फलदार पौधे विद्यालय को भेंट किए गए। इस अवसर पर संस्था के श्रीमती गीता वागड़िया (प्रेसिडेंट ,VYO जमशेदपुर विमेंस विंग) श्रीमती कुमकुम रानपारा(वाइस सेक्रेटरी) श्रीमती निमिषा रानपारा (कमेटी मेंबर) ने विद्यालय परिसर में स्वयं पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करे। वृक्ष न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि फलदार पौधे पोषण, जैव विविधता और प्रकृति के संतुलन को भी बढ़ावा देते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री अरूण कुमार सिंह जी ने वल्लभ यूथ ऑर्गनाइज़ेशन के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय ने आश्वस्त किया कि लगाए गए सभी पौधों की समुचित देखभाल की जाएगी ताकि वे भविष्य में हरे-भरे वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी सिद्ध हों। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी सुरक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment