Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मुक्तेश्वर हरिणा धाम में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क , विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास Cottages, swimming pool and children's park to be built at Mukteshwar Harina Dham; MLA Sanjeev Sardar laid the foundation stone

 


Jamshedpur (Nagendra) पोटका प्रखंड स्थित मुक्तेश्वर  हरिणा धाम में पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से यहां 14 आधुनिक कॉटेज, चार ट्री हाउस कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बायो डायवर्सिटी पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। 


अब पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए नए निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं, जिन्हें अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने से मुक्तेश्वर धाम झारखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा और झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार सहित अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर आवास और मनोरंजन की सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात, वन विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.