Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur हूल दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Tributes paid to martyrs on Hul Diwas, pledge to follow their ideals

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्व मानगो नगर समिति द्वारा हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में 1855 के संथाल हूल आंदोलन के महानायक शहीद सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संथाल हूल भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक स्वर्णिम अध्याय है। सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर आदिवासी समाज सहित पूरे देश को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। 


उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने हूल आंदोलन के वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेएमएम नेत्री बाली मार्डी, झरना पाल, बुधु मुर्मू, महावीर मुर्मू, उमर खान, प्रणब महतो, उज्ज्वल दास, सच्चिदानंद सिंह, कन्हैया रजक, इस्लाम खान, आज़ाद अंसारी, संतोष रावत, सूरज गौर, आकाश सोरेन, दिनेश हो, मुकुल तिर्की सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.