Jamshedpur (Nagendra) बीते शनिवार को पत्रकार चमन कुमार के बैजनाथपुर और बलथर स्थित आवास पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी के खिलाफ मोहनपुर प्रखंड के महागठबंधन ने जमकर विरोध किया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी और कांग्रेस के नेता गौतम तुरी के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकालकर सांसद निशिकांत दुबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान निशिकांत दुबे मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद , सरकारी एजेसियों का दुरुपयोग करना बंद करो का जमकर नारेबाजी की गई। वही मौके पर मौजूद हेमंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों का जीवन चुनौती भरा है। काफी मेहनत कर खबर संकलन करते हैं। पत्रकार चमन कुमार ने नमो एम्बुलेंस में आग लगने पर एक खबर को प्रकाशित किया था । जिसके महज तीन दिन बाद सांसद ने खबर पर एक्शन लेने के बजाय दिल्ली में बैठे इनकम टैक्स के टीम को एक्टिव कर पत्रकार के आवाज को कमजोर करने की साजिश की गई।
साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार को प्रताड़ित किया गया और उसके विधवा माता को 5 घंटे तक बंद कमरे में रखा गया जो उचित नहीं था , इसकी घोर निंदा करते हैं। वहीं गौतम तुरी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार चौथे स्तंभ के आवाज को दबाने का काम कर रहा है। सांसद निशिकांत दुबे अपने क्षेत्र में केंद्रीय एजेंसियों का खुलकर दुरुपयोग कर रहा है। देवघर जिला को संसद के द्वारा जो एंबुलेंस दिया गया है वह घटिया क्वालिटी का दिया गया है, सब खराब होने की स्थिति में है। जिस संस्था के माध्यम से दिया गया है उसकी भी जांच होनी चाहिए । सांसद निशिकांत दुबे के संपत्ति का भी जांच हो, जिन्होंने अकूट संपत्ति कमा कर रखा है।

No comments:
Post a Comment