Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह आयोजित Inauguration ceremony of Vipra Foundation Jharkhand State Executive held

 


Jamshedpur (Nagendra) विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा अध्यक्ष और राजेश शर्मा सचिव बनाये गये। इसी प्रकार चाईबासा के अनुप जोशी अध्यक्ष एवं पवन शर्मा को सचिव बनाया गया। साथ ही रांची, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर और रामगढ़ जिला में भी अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की गयी। कार्यक्रम रविवार को रांची हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सीए डॉ सुनील शर्मा उपस्थित थे। 


गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन शशांक भारद्वाज एवं प्रमोद सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। उपरोक्त कार्यक्रम में जमशेदपुर से सांवरलाल शर्मा, गणेश दायमा, देवराज, राजेश, बैजनाथ, अनिल, गोविन्द भारद्वाज, सुरेश, राजेश, प्रदीप मिश्रा, दिलीप, सनी, मनोज, अंकित आदि शामिल हुए। साथ ही झारखंड प्रदेश के सभी जिलों रामगढ़, चाईबासा, जमशेदपुर, रांची, गिरिडीह, बोकारो से महिला, पुरुषों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.