Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur करणी सेना के नेता हिमांशु की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डबल डाउन बार सील, बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापेमारी Major action in the death case of Karni Sena leader Himanshu, Double Down Bar sealed, raid on the Mango residence of bar owner BJP leader Neeraj Singh.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर स्थित ‘डबल डाउन’ (डीडी) बार में हुई हिंसक वारदात और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की मौत के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। बढ़ते जनाक्रोश और विरोध-प्रदर्शन के बीच आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर डीडी बार को पूरी तरह से सील कर दिया। वहीं, बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो स्थित आवास पर भी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, बीते 27 जून की रात डीडी बार में डांसर से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम डीडी बार के लाइसेंस, संचालन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी फुटेज और निर्धारित नियमों के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा करेगी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और चाकूबाजी भी हुई। इस घटना में हिमांशु सिंह सहित एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सभी घायलों को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया। हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.