Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साकची शिव मंदिर में सावन माह हरियाली महोत्सव के रूप में मनेगा The month of Sawan will be celebrated as Hariyali Mahotsav at Sakchi Shiva Temple.

 


  • सिंधारा उत्सव और विशाल कांवड़ यात्रा होगी आकर्षण

Jamshedpur (Nagendra) साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर में आगामी सावन माह 2026 को भव्य एवं धार्मिक वातावरण में हरियाली महोत्सव के रूप में मनाने के लिए शिव मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं सभी शिवभक्तों की सहमति से पूरे सावन माह को हरियाली और भक्ति के संगम के रूप में मनाने का निर्णय लिया। समिति ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन संध्या बेला में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर को हरे रंग की आकर्षक सजावट एवं प्राकृतिक हरियाली से सजाया जाएगा, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय और भक्तिमय बना रहेगा। 


कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 13 अगस्त गुरुवार को सभी माताओं एवं बहनों के लिए विशेष सिंधारा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और सावन की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। वहीं 16 अगस्त रविवार को बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने सभी शिवभक्तों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने की अपील की है। 


बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका, महासचिव मोहित शाह, कोषाध्यक्ष आशीष खन्ना सहित ओमप्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, बजरंग अग्रवाल, नरेश खण्डेलवाल, सुभाष शाह, गौरव जवानपुरिया, शिवम चेतानी, अमन नरेडी और पवन खेमका सहित शिव मंदिर समिति एवं श्याम परिवार, साकची के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.