Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में 13 वर्षीय छात्र लापता, नदी में डूबने की आशंका 13-year-old student missing in Guwahati, feared drowned in river

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र में रविवार को 13 वर्षीय छात्र के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लापता बच्चा गुवा स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। वह फैब्रिकेशन निवासी साकेत पान का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बच्चा रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह गुवा के भट्टीसाई क्षेत्र में अपने दो दोस्तों के साथ खेलने लगा। खेलते समय उसने दोनों दोस्तों से नदी की ओर चलने को कहा, लेकिन दोनों ने जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद बच्चा अकेले नदी की ओर चला गया। नदी किनारे पहुंचने के बाद उसने पैंट और चप्पल उतार दिए। दोनों दोस्तों ने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह उनके साथ नहीं आया। 


कुछ देर बाद दोनों दोस्त लौटने लगे। कुछ दूर जाने के बाद पीछे मुड़कर देखा तो बच्चा वहां दिखाई नहीं दिया। आशंका है कि इसी दौरान वह नदी में डूब गया। करीब चार बजे दोनों दोस्तों ने बस्ती पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे और खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ कारों नदी में काफी देर तक तलाश की, लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका। 


लगातार बारिश के कारण कारों नदी इस समय उफान पर है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से बारिश के दौरान नदी में नहाने और मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की अपील की है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU