Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राज्य से खनिज का एक भी ढेला और उससे उत्पादित एक भी वस्तु बाहर नही जाने देंगे विक्टर सोरेन Victor Soren will not allow even a single lump of mineral or a single product produced from it to go out of the state.

 


Upgrade Jharkhand News. पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवम खनिज (विकास एवम विनिमयन)संशोधन बिल 2026 विषय को लेकर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई । इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्र के इस संशोधन बिल को झारखंड राज्य के विकास को अवरूद्ध करने वाली केंद्र की षड्यंत्रकारी तानाशाही प्रवृत्ति बताते हुए कहा की हमे सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार है, हमारे जिला के लाखो नेता एवम कार्यकता इस तानाशाही संशोधन बिल के खिलाफ अपने पारंपरिक हथियारों तीर धनुष भाले गड़ासे के साथ सड़कों पर होंगे और खनिजों का एक भी ढेला और उससे उत्पादित एक भी वस्तु राज्य से बाहर नही जाने देंगे और केंद्र सरकार जब तक ये बिल वापस नहीं लेती है तब तक ये  आंदोलन जारी रहेगा। 


इस अवसर पर उपस्थित केंद्रीय सचिव सह बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने इसे राज्य सरकारों पर केंद्र सरकार द्वारा जबरन थोपा जा रहा काला कानून बताया साथ ही कहा की लड़कर झारखड़ लिया अब लड़कर अपना हक अधिकार लेंगे। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने केंद्र सरकार को सीधा चेतावनी देते हुए कहा की यदि झारखंड की जनता विकास को तरसेगी तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा, केंद्र को अविलंब इस काले कानून को वापस ले लेना चाहिए । बैठक में अपनी बात रखते हुए घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने  कहा कि झारखंड के लोग शांति पूर्वक जीने पर भरोसा रखते है परन्तु जब जब हमारी अस्मिता पर कोई प्रहार करता है तब तब हमने आंदोलन का रुख अपनाया है और विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है । इस बैठक को मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन प्रमोद लाल हीरामुनी मुर्मू,वीर सिंह सुरेन सरोज महापत्रा कमलजित कौर गिल महावीर मुर्मू ने भी संबोधित किया।


बैठक में मुख्य रूप से नरोतम दास लालटू महतो खुद्दू ओरॉव अजय रजक उमानाथ झा मो समद अवतार सिंह संधू चरणजीत कौर भाटिया प्रणव महतो विधा सागर दास माणिक मल्लिक चंद्रशेखर टुडू नासिर खान प्रीतम हेंब्रम अभय पाण्डेय सुशील हेंब्रम दलगोविंद लोहारा बहादुर किस्कू गुरमीत सिंह गिल भगत बास्के भगत हांसदा आशित मिश्रा अर्जुन हांसदा चैतन्य मुर्मू मिर्जा सोरेन पलटन मुर्मू जगत मार्डी दुर्गा चरण मुर्मू सुधीर सोरेन दीपांकर महतो अश्वनी महतो भुनेश्वर सरदार मो जमील प्रभात सिंह फैयाज अहमद खान इंदरपाल सिंह भाटिया  कोला मुखी जाबिर हुसैन सोमेन विश्वास गोपाल महतो अंकित सिंह सपन राय परमजीत सिंह पम्मे मो सिकंदर शामु मल्लिक प्रह्लाद लोहारा अभिषेक सिंह राजपूत गोकुल मार्डी राजन कैवर्त रजनी दास सविता दास झरना पाल सविता सिंह दुर्गा बोइपाई नीता सरकार राजा वर्मा मो अख्तर रंजीत धाल समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति और धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU