Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तीन दिन बाद कारो नदी के बीच चट्टान में फंसे छात्र का शव बरामद Body of student trapped on rock in Karo river recovered after three days

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता हुए 13 वर्षीय छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच से बरामद किया गया। छात्र के नदी में डूबने की आशंका को लेकर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नदी के बीच एक चट्टान के पास छात्र का शव फंसा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर उसे नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस की टीम नुईया गांव स्थित कारो नदी के तट पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। लगातार बारिश के कारण कारो नदी उफान पर है, जिससे खोज अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि पवन कुमार पान गुवा स्थित डीएवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और फैब्रिकेशन निवासी साकेत पान का पुत्र था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर स्कूल बैग लेकर घर से निकला था।


इसके बाद वह भट्टीसाई क्षेत्र में अपने दो दोस्तों के साथ खेलने लगा। खेलते समय पवन ने दोनों दोस्तों से नदी की ओर चलने को कहा, लेकिन दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद वह अकेले नदी की ओर चला गया। नदी किनारे पहुंचने के बाद उसने पैंट और चप्पल उतार दिए। दोस्तों ने उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह उनके साथ नहीं आया। कुछ देर बाद दोनों दोस्त लौटने लगे। पीछे मुड़कर देखने पर पवन वहां नहीं था। इसके बाद दोस्तों ने बस्ती पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। 


सोमवार और मंगलवार को पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों ने नदी में लगातार खोजबीन की। मंगलवार को नदी के बीच चट्टान के पास छात्र का शव फंसा हुआ मिला। शव बरामद होने की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनती नदियों में नहाने और मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU