Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मूसलाधार बारिश से बोकना पुल डूबा, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित Bokna bridge submerged due to torrential rain, Guwa-Barajamda road disrupted

 


Guwa (Sandeep Gupta) लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते गुवा-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। गुवा से बड़ाजामदा जाने के लिए दो प्रमुख रास्ते हैं। एक मार्ग हाथी चौक होकर जाता है, जबकि दूसरा पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए बोकना पुल से होकर गुजरता है। बोकना पुल वाला मार्ग छोटा होने के कारण लोगों को बड़ाजामदा पहुंचने में करीब तीन किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है। वहीं, हाथी चौक होकर जाने पर करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। 


पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से सतर्क रहने तथा अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। इधर, लगातार बारिश के कारण कारो नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और नदी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों को कारो नदी में मछली पकड़ने या नहाने के लिए जाने से पूरी तरह बचने की चेतावनी दी है। लोगों से नदी और पुल के आसपास नहीं जाने तथा किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU