Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa थाना प्रभारी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, साइबर ठगों ने मांगे पैसे Fake Instagram ID in the name of police station in-charge, cyber fraudsters demanded money

Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर तत्काल मदद के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। साइबर ठग लोगों को अपने झांसे में लेने का प्रयास कर रहे हैं। 19 अगस्त की रात किरीबुरू के एक युवक को भी साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। मैसेज में तत्काल मदद के नाम पर 1000 रुपये की मांग की गई। साथ ही पैसे भेजने के लिए एक स्कैनर भी भेजा गया। युवक ने मैसेज और टेक्स्ट लिखने की शैली को देखते हुए तुरंत समझ लिया कि यह थाना प्रभारी की ओर से भेजा गया संदेश नहीं, बल्कि साइबर ठगों की करतूत है। इसके बाद न तो पैसे भेजे गए और न ही भेजे गए स्कैनर का इस्तेमाल किया गया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कई परिचित लोगों ने उन्हें इस फर्जी आईडी की जानकारी दी है।


लोगों ने बताया कि उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर अपराधी पैसे की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने लोगों से ऐसे साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैसे की मांग वाला संदेश आए तो उस पर विश्वास नहीं करें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी परिचित, अधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के नाम से पैसे की मांग होने पर पहले संबंधित व्यक्ति से फोन कर इसकी पुष्टि जरूर करें। साथ ही अनजान लिंक, क्यूआर कोड या स्कैनर के माध्यम से भुगतान करने से बचें, ताकि साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU