Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक Woman dies after falling near Bundu village, area mourns

 


Guwa (Sandeep Gupta) गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चाम्पिया की पत्नी की गुरुवार को बुंडू गांव के समीप अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, बामिया चाम्पिया अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को कुमारतोड़ांग गांव से रोआम साप्ताहिक हाट बाजार पहुंचे थे। दोनों ने हाट में खरीदारी की और इसके बाद पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बुंडू गांव के पास उनकी पत्नी अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। 


महिला के सड़क पर गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से पति बामिया चाम्पिया समेत ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU