Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा से बाबा धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना A group of Kanwariyas left for Baba Dham from Guwa.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर सोमवार को गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने गुवा के कारो नदी से पवित्र जल उठाया। इसके बाद कुसुम घाट स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए मंगलवार को सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।


इसके बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान कांवरिए रास्ते भर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे। कांवरियों के अनुसार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलाभिषेक कर क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। जत्थे में संजीत तांती, विनय मेहता, पीयूष साल, सुदीप दास, शिवानी मुंडारी सहित अन्य कांवरिए शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU