Guwa (Sandeep Gupta) प्रखंड क्षेत्र में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की कम संख्या में बीमा होने को देखते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से आच्छादित करने के उद्देश्य से पंचायतवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में किसानों को फसल बीमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।शिविर का आयोजन 13 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवनों में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को कोटगढ़, 14 अगस्त को दुधबिला, 17 अगस्त को बड़ापासेया, 18 अगस्त को पोखरपी, 19 अगस्त को पेटेटा, 20 अगस्त को काजामदा, 21 अगस्त को दिरीबुरू, 22 अगस्त को जेटेया, 24 अगस्त को नोवामुण्डी बस्ती तथा 25 अगस्त को महुदी पंचायत में शिविर लगाया जाएगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोवामुण्डी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथि और स्थल पर समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। किसानों से अपील की गई है कि वे शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन, खतियान, मालगुजारी रसीद, वंशावली एवं घोषणा पत्र लेकर पहुंचें और अपना फसल बीमा कराएं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाकर फसल क्षति की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
No comments:
Post a Comment