Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में साइबर अपराध व बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान Police launched an awareness campaign on cyber crime and child safety in Barajamda.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बच्चों और किशोरों को बढ़ते साइबर अपराध से बचाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बड़ाजामदा थाना पुलिस ने आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान थाना प्रभारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में साइबर अपराध से संबंधित जागरूकता बैनर लगाए गए। पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए अनजान फोन कॉल, मैसेज, लिंक और सोशल मीडिया संदेशों से सावधान रहने की अपील की। बच्चों को ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड और निजी सूचनाएं किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से भी बचने को कहा गया। 


पुलिस ने साइबर ठगी का प्रयास होने पर घबराने के बजाय तत्काल अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को सूचना देने की अपील की। अभियान के दौरान बच्चों को बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि कम उम्र में मजदूरी और विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य प्रभावित होता है। सारंडा क्षेत्र में मानव तस्करी के खतरे को देखते हुए बच्चों को नौकरी, बेहतर शिक्षा और अच्छे भविष्य का झांसा देने वाले अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई।


अभिभावकों की जानकारी के बिना किसी अनजान व्यक्ति के साथ बाहर नहीं जाने को कहा गया। थाना के एसआई निमिर हेस्सा ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अभियान में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.