Guwa (Sandeep Gupta) स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परेड का रिहर्सल किया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने कदमताल और अनुशासन के साथ परेड का अभ्यास किया। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण रिहर्सल में काफी परेशानी हो रही है। बारिश के बीच भी छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ परेड का अभ्यास करते नजर आए। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव ने स्वयं बच्चों को परेड का अभ्यास कराया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को कदमताल, अनुशासन और परेड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहतर प्रदर्शन को लेकर विद्यालय में नियमित रूप से परेड का अभ्यास कराया जा रहा है। बारिश के कारण मैदान गीला होने से बच्चों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है, बावजूद इसके बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ है।


No comments:
Post a Comment