Upgrade Jharkhand News. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के निर्देशानुसार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो के 39 वे शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सर्वप्रथम पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा दिनांक 8 अगस्त को जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में 11:45 बजे पूर्वाह्न को बी रोड, बिष्टुपुर के चमारिया गेस्ट हाउस स्थित उनके शहादत स्थल पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इसके पश्चात जुलूस की रूप में कदमा उलियान स्थित वीर शहीद के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी और लगभग 1:00 बजे वहां होने वाले आमसभा में शामिल होगी।
कार्यालय सचिव श्री हेंब्रम ने इस श्रद्धांजलि आमसभा में कोल्हान प्रमंडल के सभी सम्मानित मंत्री,विधायक,पूर्व सांसद एवम विधायक,जिला में निवास कर रहे सभी केंद्रीय पदाधिकारी,केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य,केंद्रीय सदस्य,जिला के सभी पदाधिकारी,महानगर संयोजक मंडली के सभी सदस्य,महानगर स्थित सभी शाखाओं के समस्त पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता,सभी प्रखड,सभी पंचायतों के सभी पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कार्यकर्ता,एवम महिला नेत्रियों,सभी झारखंड आंदोलनकारीयों समेत झारखंड के लगभग सभी जिलों,बगल के राज्यों उड़ीसा,पश्चिम बंगाल से भी भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि आमसभा को संबोधित करने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

No comments:
Post a Comment