Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur/Ranchi मुझे वायरल इन्फेक्शन था, अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं:सरयू राय I had a viral infection, I am feeling fine now: Saryu Rai

 


  • समर्थकों से अपील: कृपया मुझसे मिलने न आएं, जल्द ही दिनचर्या में लौटूंगा

Upgrade Jharkhand News. विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के रांची स्थित एक निजी अस्पताल में आने के बाद यह खबर फैल गई कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि वस्तुतः 1 और 2 अगस्त को जमशेदपुर में लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने और थकान के बावजूद 3 अगस्त को टेल्को एवं गोविंदपुर के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित कांवरिया सेवा शिविर के साथ-साथ तारापुर और डुमा के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इसके बाद 4 अगस्त की सुबह वे विधानसभा की समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।


सरयू राय ने बताया कि रांची पहुंचने पर उन्हें अत्यधिक थकान महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने डॉ. निशीथ कुमार और डॉ. संजय कुमार से परामर्श लिया। चिकित्सकों की सलाह पर वे क्यूरेस्टा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉ. संजय कुमार ने उन्हें 2-3 दिन अस्पताल में रहने की सलाह देते हुए भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक अस्पताल में रहकर विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच कराई गई। अब उन्हें अस्पताल के एक निजी कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि परसों उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।सरयू राय ने कहा कि दो दिनों के उपचार के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे वायरल संक्रमण से पीड़ित थे और अत्यधिक थकान के कारण चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता पड़ी।


उन्होंने अपने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अस्पताल में उनसे मिलने न आएं, ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द सामान्य दिनचर्या में लौट सकें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.