Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa संयुक्त यूनियनों की 15 मांगों पर सेल प्रबंधन की सहमति SAIL management agrees to 15 demands of joint unions

 


  • मरीजों के रेफरल, शिक्षकों की नियुक्ति, सफाईकर्मियों की बहाली समेत कई मुद्दों पर बनी सहमति

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल प्रबंधन और संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को कर्मचारियों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बैठक हुई। बैठक में यूनियनों की ओर से रखी गई विभिन्न मांगों में से 15 मांगों पर सेल प्रबंधन ने सहमति जताते हुए उन्हें जल्द लागू करने का आश्वासन दिया। बैठक में सहमति बनी कि आवश्यकता पड़ने पर गुवा के मरीजों को नोवामुंडी अस्पताल सहित सुविधा के अनुसार उपयुक्त अस्पताल में रेफर किया जाएगा। मरीजों के रेफरल में किसी प्रकार की रुकावट नहीं की जाएगी। गुवा मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए एडॉप्ट टीचर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर भी प्रबंधन सहमत हुआ। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नए सफाई कर्मचारियों की बहाली तथा गुवा गांव के डिप्लोमा धारक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।


कर्मचारियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था में तीन नई बसें बढ़ाने, क्वार्टरों की मरम्मत चरणबद्ध तरीके से पूरी करने तथा पुराने क्वार्टरों में दरवाजे, खिड़की, पेंटिंग, टाइल्स और फॉल्स सीलिंग का काम पूरा कराने का निर्णय लिया गया। गुवा अस्पताल में CT स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी प्रबंधन को सौंपा गया। सेवानिवृत्ति के बाद क्वार्टर खाली नहीं करने के कारण रोके गए कर्मचारियों के भत्तों का भुगतान जल्द करने, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के ऊपर शेड निर्माण, ठेका मजदूरों को कार्य के अनुरूप सही ग्रेड देने तथा सभी सेल क्वार्टरों की पुरानी बिजली वायरिंग बदलने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग में कर्मचारियों की मांग के अनुसार नाइट शिफ्ट शुरू करने, सभी ठेका कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से जॉइनिंग लेटर और मासिक पे-स्लिप उपलब्ध कराने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही गई। गुवा सेल प्रबंधन ने सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराने पर भी सहमति जताई। 


बैठक में सेल की ओर से सीजीएम चंद्रभूषण कुमार, सीजीएम एचआर डी. सतपति, महाप्रबंधक एचआर प्रवीण कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार अमन मौजूद थे। वहीं यूनियनों की ओर से झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के विश्वजीत तांती, जय सिंह नायक, तूफान घोष, सारंडा मजदूर यूनियन के निर्मलजीत सिंह, सप्लाई मजदूर संघ के राजेश कोड़ा, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन के पंचम जॉर्ज सोय सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU