Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नवपल्लव संस्था की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर ' की जयंती धूमधाम से मनाई गई The birth anniversary of national poet Ramdhari Singh 'Dinkar' was celebrated with great pomp by Navpallav Sanstha.

 


Upgrade Jharkhand News. बिष्टुपुर स्थित नर्दन टाऊन,स्टेट माईल रोड, बंगलो -24 , श्रीमती नीतू कुमारी के आवास पर लगातार बारिश के बावजूद भी धूमधाम से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर ' की  जयंती मनाई गई। माॅं सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।दीप प्रज्ज्वलित होने के पश्चात् डा. अनीता निधि के द्वारा स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी बेदुला जी के द्वारा किया गया।रचनाकारों एवं साहित्यकारों  ने राष्ट्रकवि के जीवन वृत्त पर चर्चाएं करते हुए उनके रचनाओं का सस्वर गायन किया। तत्पश्चात् सभी  प्रतिभागियों को  संस्था की अध्यक्ष डा.माधुरी मिश्रा जी एवं श्रीमती लक्ष्मीबेदुला जी के करकमलों से प्रशस्ति  पत्र प्रदान किया गया।


श्रीमती आलोक मंजरी ने सुंदर मंच संचालन कर कार्यक्रम की शोभा में चार चाॅंद लगा दिया। इस मौके पर मंजु कुमारी,प्रभात कुमारी, प्रणति शरण, श्रीमती शकुंतला शर्मा, आरती श्रीवास्तव 'विपुला' रूबी लाल,किरण कुमारी, रीना सिन्हा 'सलोनी' उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में रीना सिन्हा 'सलोनी ' के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU