Guwa (Sandeep Gupta) गणेश उत्सव के पावन अवसर पर गुवा शिव मंदिर परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से मंगलवार को महा भंडारे का आयोजन किया गया। महा भंडारे में गुवा के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।सीआईएसएफ के उप कमांडर रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस महा भंडारे का उद्देश्य गुवा के लोगों के बीच आपसी मेलजोल, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से बैठाकर प्रेमपूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया।महा भंडारे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
भंडारे के दौरान शिव मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी एकता और भाईचारा मजबूत होता है तथा विभिन्न वर्गों के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है।सीआईएसएफ के उप कमांडर रवि रंजन सिंह ने कहा कि गणेश उत्सव जैसे धार्मिक और सामाजिक अवसर लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं। महा भंडारे के माध्यम से गुवा के लोगों के साथ आत्मीय संबंध और आपसी सद्भाव को मजबूत करना ही उद्देश्य है। आयोजन में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।


No comments:
Post a Comment