Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार देर शाम को गुवा बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार ने की। बैठक में सेल के अधीन कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं ड्राइवरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि सेल के अधीन कार्य करने वाले ठेकेदारों द्वारा ड्राइवरों का रिटेंचमेंट (कार्य अवधि समाप्त होने के बाद देय राशि) का पैसा काफी वर्षों से रोका गया है। इसके कारण संबंधित ड्राइवरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने संज्ञान में लेना चाहिए और ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए ड्राइवरों की बकाया राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से राशि लंबित रहने के बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। इससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है। यूनियन ने सेल प्रबंधन से मांग की कि संबंधित ठेकेदारों से जानकारी लेकर बकाया रिटेंचमेंट राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए। हेमराज सोनार ने चेतावनी दी कि यदि सेल प्रबंधन ने इस मामले में जल्द सकारात्मक पहल नहीं की, तो झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन का रुख अपनाने के लिए बाध्य होगी। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment