Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा रेल फाटक पर ओवरब्रिज की मांग, जिप सदस्य ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र Demand for overbridge at Badajamda railway crossing, Zilla Parishad member submitted a demand letter to DRM

 


  • फाटक बंद रहने से लगने वाले जाम से आम लोगों, मरीजों व छात्रों को होती है परेशानी, स्टेशन के समीप मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का भी आग्रह

Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम को बड़ाजामदा रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने जनहित में ओवरब्रिज निर्माण को प्राथमिकता देने के साथ रेलवे स्टेशन के समीप मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का भी आग्रह किया। मांग पत्र में देवकी कुमारी ने कहा कि बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य रेलवे द्वारा कराया जा रहा है। स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क से किरीबुरु और गुवा की ओर जाने वाली सड़क खनन क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ओडिशा की ओर से आने वाली सड़क भी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ती है। ऐसे में रेल फाटक बंद होते ही मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। 


उन्होंने कहा कि फाटक बंद रहने के कारण आम लोगों के साथ मरीज, छात्र और अन्य जरूरतमंद लोग घंटों फंसे रहते हैं। इस रेल मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालगाड़ियों के गुजरने के कारण फाटक अक्सर बंद रहता है। जिप सदस्य ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व में भी अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। 


उन्होंने स्टेशन के समीप दुकानों को हटाए जाने से प्रभावित छोटे व्यापारियों के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग की। इससे पूर्व डीआरएम ने बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग और अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गुवा रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU