Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बंद खदानों को चालू कराने समेत छह मांगों को लेकर पुतला दहन Effigy burning for six demands including restarting closed mines

 


  • आदिवासी किसान मजदूर पार्टी व झारखंड जनरल कामगार यूनियन ने बड़ाजामदा में निकाली रैली, न्यूनतम मजदूरी 1500 रुपये करने की मांग

Guwa (Sandeep Gupta) आदिवासी किसान मजदूर पार्टी-सह-झारखंड जनरल कामगार यूनियन की ओर से बुधवार को बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के मुख्य सड़क पर वन विभाग एवं खनन विभाग का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ विशाल रैली निकाली। पुतला दहन के बाद आयोजित जनसभा में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों और मजदूरों को पलायन करना पड़ रहा है। बंद पड़ी खदानों को आदिवासी समूहों के माध्यम से चालू कर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। 


साथ ही जामदा क्षेत्र में लोडिंग-अनलोडिंग के कार्य में मशीनीकरण बंद कर मजदूरों को रोजगार देने की मांग उठाई गई। संगठन ने खदान क्षेत्र में मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 1500 रुपये लागू करने, डीएमएफटी फंड से क्षेत्र में विकास कार्यों की गारंटी देने तथा लीज समाप्त हो चुकी क्रशर जमीन को संबंधित जमीन मालिकों को वापस करने की मांग की। वक्ताओं ने क्षेत्र में हाथियों के उत्पात की समस्या का भी मुद्दा उठाया। वन विभाग से हाथियों पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। कार्यक्रम के दौरान मानसिंह निरिया और जॉनी मिरन मुंडा समेत संगठन के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU