Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa भारी बारिश और तेज हवाओं से सारंडा में बिजली गुल, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित Heavy rain and strong winds caused power outages in Saranda, and traffic disrupted due to falling trees.

 


Guwa (Sandeep Gupta) चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी के कारण सेल नगरी गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और बड़ाजामदा में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग की टीमें खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। सेल विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नोवामुंडी ग्रिड तथा बोकना के समीप विद्युत लाइन में दो स्थानों पर इंसुलेटर पंचर अथवा टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। दोनों स्थानों पर तकनीकी टीम मरम्मत कार्य कर रही है।


लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किरीबुरू स्थित जय गुरु आश्रम के समीप विद्युत लाइन पर पेड़ की डाली गिरने से भी आपूर्ति बाधित हुई थी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर डाली हटाई और समस्या का समाधान किया। अधिकारियों के अनुसार, मौसम ने साथ दिया तो शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक गुवा, किरीबुरू और मेघाहातुबुरु में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। 


बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इधर, तेज हवा और बारिश के कारण सारंडा के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों पेड़ गिर गए हैं। 24 सितंबर की देर शाम थोलकोबाद घूमने गए बाहरी पर्यटक भी जुम्बईबुरु और करमपदा के समीप सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों फंसे रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटकर हटाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ और पर्यटक वापस लौट सके। क्षेत्र में अब भी बारिश जारी रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU