Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ स्थित झा स्टोर में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है।गुवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आने की बात कही जा रही है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों नाबालिगों में एक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा बड़ा जामदा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से दो चॉकलेट की बोतल, 20 रुपये कीमत वाली तीन पेप्सी बोतल तथा 1 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।
बताया जाता है कि झा स्टोर में चोरी की घटना के दौरान चोरों ने दुकान के सामने लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन ताला नहीं टूटने पर दुकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया था। इसके बाद दुकान में रखे नकद रुपये सहित विभिन्न सामानों की चोरी की गई थी। घटना के बाद दुकान संचालक की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी।मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों नाबालिगों तक पहुंच बनाई।कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment