Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत Married women observe Haritalika Teej fast for the long life of their husbands.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर तीज व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा स्थलों पर महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रत कथा सुनकर परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की। 


इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए भगवान शिव की स्तुति की। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। पूजा स्थलों पर देर शाम तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। 


उनकी इसी तपस्या और अटूट संकल्प की स्मृति में सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, दांपत्य जीवन में प्रेम एवं सुख-शांति तथा परिवार की समृद्धि के लिए निर्जला व्रत करती हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक तीज व्रत एवं पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्रती महिलाएं अगले दिन अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU