Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू और एमडीएस ग्रुप रहे प्रथम Sonali Sinku and MDS Group stood first in the dance competition

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुनीता दास की अध्यक्षता में पूजा समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 


एकल डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू ने प्रथम, आराध्या दास ने द्वितीय और राजकुमार माहाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में एमडीएस ग्रुप प्रथम, एलएसपी ग्रुप द्वितीय और एमएमजी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माधुरी मुंडारी एवं इशिका यादव विजेता रहीं।


बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अधिराज साहू एवं जया पात्रो प्रथम, वैष्णवी चातोम्बा एवं श्रद्धा दास द्वितीय तथा कौशल्या कुमारी एवं आयन महाली तृतीय स्थान पर रहे। सुई-धागा प्रतियोगिता में इंदु करुवा प्रथम, श्रुति द्वितीय और अनुपमा तृतीय रहीं।


बैलून फोड़ रेस में राजवीर पूर्ति प्रथम, नेहाल द्वितीय और अभिमन्यु तृतीय स्थान पर रहे। पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं बाल विकास सदस्य पद्मा केशरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत की प्रस्तुति से माहौल उत्सवमय बना रहा।


कुमार आशुतोष ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार जीते। 


मौके पर सुनीता दास, पद्मा केशरी, चांदमनी लागुरी, द्रोपदी हेस्सा, सुशीला गोप, सुनीता महापात्रो, कमला पूर्ति, टिया, ओम, सोनाली समेत पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU