Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मेघाहातुबुरु खदान में मजदूरों की समस्याओं पर सेल प्रबंधन से वार्ता Talks with SAIL management on workers' problems at Meghahatuburu mine

 


Guwa (Sandeep Gupta) सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में मजदूरों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन के साथ जनरल ऑफिस सभागार में बैठक की।इसमें चिकित्सा, सुरक्षा, आवास, बिजली, ठेका श्रमिकों और स्थायी आदेश समेत दस प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।यूनियन ने किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी सेवा, ब्लड बैंक तथा बेहतर रेफरल व्यवस्था की मांग की। फिजियोथेरेपी के लिए पूर्व में पत्र दिए जाने के बावजूद सुविधा शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।


प्रबंधन ने स्थायी फिजियोथेरेपिस्ट की व्यवस्था होने तक बोकारो से सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। ब्लड बैंक के लिए एलिशा मशीन खरीदने को फंड स्वीकृत होने की जानकारी दी गई।गंभीर मरीजों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा ‘लाइफ सेविंग फर्स्ट’ के तहत तत्काल उपचार की मांग भी रखी गई।आवास मरम्मती के लिए कंबाइंड टेंडर निकालने, असुरक्षित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सेफ्टी कमेटी में सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।


ठेका श्रमिकों को पीपीई, उचित ड्यूटी और वैधानिक सुविधाएं देने का मुद्दा उठाया गया। प्रबंधन ने ड्यूटी रोस्टर के आधार पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही।स्टेकर संचालन में अनस्किल्ड श्रमिकों की जगह स्किल्ड श्रेणी लागू कर समान काम के लिए समान वेतन की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया।यूनियन ने मेघाहातुबुरु में पूर्ण स्थायी आदेश लागू करने की मांग भी रखी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU