Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कारो नदी का पानी हुआ काला, पेयजल संकट से जूझ रहे नदी किनारे बसे गांव The water of the Karo River has turned black, and the villages along the river are facing a drinking water crisis.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी का पानी इन दिनों बुरी तरह प्रदूषित होकर काला पड़ गया है।नदी के पानी का रंग और स्थिति इतनी खराब हो गई है कि नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कारो नदी का पानी लंबे समय से आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा है और कई गांवों के लोग नहाने,कपड़े धोने सहित अन्य घरेलू जरूरतों के लिए इसी नदी पर निर्भर हैं।नदी का पानी काला और गंदा होने के कारण अब इसका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की स्थिति ऐसी हो गई है कि इसमें नहाना और कपड़े धोना भी संभव नहीं है। सबसे अधिक परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनके पास वैकल्पिक जलस्रोत की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। 


नदी के पानी पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कारो नदी में पानी के प्रदूषित होने से जलीय जीव-जंतुओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।नदी में रहने वाली मछलियों समेत अन्य जलीय जीवों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है।ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से कारो नदी के पानी की जांच कराने, प्रदूषण के कारणों का पता लगाने तथा नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित गांवों में वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU