Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil चिलगु में डांस धमाका सीजन-15 का जलवा, नेपाल से दिल्ली तक के कलाकारों ने बांधा समां Dance Dhamaka Season 15 shines in Chilgu, with artists from Nepal to Delhi enthralling the audience.

 



  • देर रात तक नृत्य, गीत और संगीत पर झूमते रहे दर्शक, विजेता टीमों को मिले 50 हजार रुपये के पुरस्कार

Upgrade Jharkhand News. गणेश पूजा के अवसर पर चांडिल प्रखंड के चिलगु में मंगलवार की रात आयोजित डांस धमाका सीजन-15 में नेपाल से लेकर दिल्ली तक के कलाकारों ने नृत्य, गीत और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। यंग बॉयज क्लब की ओर से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में नेपाल, असम, दिल्ली, आसनसोल, रांची और ओडिशा समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कलाकार मंच पर पहुंचे, माहौल उत्साह और उमंग से भरता गया। कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य से लेकर आधुनिक गीतों तक पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य के दौरान कलाकारों की भाव-भंगिमा, कदमों का तालमेल और मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ता रहा। नेपाल, असम और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी अलग-अलग शैली में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को खास बना दिया। देर रात तक मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियां होती रहीं और दर्शक अपने स्थान पर डटे रहे। गणेश पूजा के मौके पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने चिलगु में उत्सव का माहौल और भी रंगीन कर दिया।


विजेता टीमों को मिले 50 हजार रुपये -प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजक समिति की ओर से कुल 50 हजार रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। नेपाल की सन्नी शालिनी ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। आसनसोल की जीएमजी गर्ल्स ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 12 हजार रुपये, दिल्ली के स्टार स्टेपर्स ग्रुप को तृतीय पुरस्कार के रूप में आठ हजार रुपये दिए गए।


वहीं, न्यू झोनी ग्रुप को चौथा पुरस्कार छह हजार रुपये तथा रांची के गुमनाम अग्नि को पांचवां पुरस्कार चार हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर कलाकारों में भी उत्साह देखने को मिला। आयोजक समिति के सदस्य विवेक गोप ने कहा कि गीत-संगीत और नृत्य मनोरंजन के साथ लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय और बाहर से आने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इससे क्षेत्र में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यंग बॉयज क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU