Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शहर मे बढ़ते अपराध के खिलाफ साकची गोलचक्कर पर 12 सितंबर को अनशन, Fasting on 12th September at Sakchi roundabout against increasing crime in the city.

  • किया आम लोगो से एकजुट होने की अपील 

Jamshedpur (Nagendra) शहर में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन-जेएचआरसी समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाएं आगामी 12 सितंबर को साकची गोलचक्कर में एकदिवसीय अनशन करेंगी। अनशन स्थल पर ही आम नागरिकों को अपराध के खिलाफ एकजुट करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। यह जानकारी जेएचआरसी के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने गुरुवार को भूईयाडीह में आयोजित संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


मनोज मिश्रा ने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से अमन-पसंद शहर और शांतिप्रिय लोगों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहर के माहौल में भय का वातावरण बन गया है। शरीफ और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि आपराधिक छवि वाले लोगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस की भूमिका प्रभावी रूप से दिखाई नहीं दे रही है।


उन्होंने कहा कि शहर में महिलाओं के गले से चेन छिनतई, चापड़बाजी समेत चोरी, लूट, छेड़खानी, दुष्कर्म, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और लोग घर से निकलने तक में डरने लगे हैं। उनका कहना था कि घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई जरूर दिखाई देती है, लेकिन अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने वाली बेहतर पुलिसिंग जमीन पर नजर नहीं आ रही है। जेएचआरसी अध्यक्ष ने कहा कि अपराधी पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब आम जनता को अपनी सुरक्षा और शहर की शांति के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का समय आ गया है। 12 सितंबर का अनशन इसी जनआवाज का प्रतीक है। 


उन्होंने कहा कि जेएचआरसी की मांग स्पष्ट है—जमशेदपुर को भयमुक्त, अपराधमुक्त और खुशहाल शहर बनाया जाए। मनोज मिश्रा ने शहरवासियों से अपील की कि वे 12 सितंबर को साकची गोलचक्कर पहुंचकर अनशन एवं हस्ताक्षर अभियान में शामिल हों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे इस जनआंदोलन को अपना समर्थन एवं सहयोग दें। बैठक में मनोज मिश्रा के साथ सलावत महतो, किशोर वर्मा, रेणु सिंह, अभिजीत चंदा, एस.के. बसु, ऋषि गुप्ता, गुरुमुख सिंह, संतोष कुमार, शिशिर डे, डी.एन. शर्मा, निभा शुक्ला, अनीमा दास, देवशीष दास, आर.सी. प्रधान,श्यामलाल, जगन्नाथ मोहंती सहित जेएचआरसी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU