Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है. कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. राज्यपाल ने करम महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संबंध में जानकारी ली.
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया. राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुड़मी सेना के महासचिव सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार, वीणा महतो, गणेश कुमार और रोहित कुमार भी थे. कुड़मी सेना के महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि राज्यपाल के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर भी जाकर उन्हें करम महोत्सव में शरीक होने के लिए स सम्मान आमंत्रित किया । उन्होंने भी कार्यक्रम में आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है।
No comments:
Post a Comment